दनकौर (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के भट्टा गांव में एक अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। भट्टा गांव निवासी विकास कुमार सूरजपुर कोर्ट में अधिवक्ता हैं। विकास कुमार के अनुसार उन्होंने कुछ दिन पहले गांव के एक व्यक्ति की कोर्ट से जमानत कराई थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर उस व्यक्ति के विरोधी पक्ष के लोग उनसे रंजिश रखने लगे थे। शुक्रवार को वह किसी काम से लौटकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और डंडों से उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने दनकौर कोतवाली पहुंचकर दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ शिकायत की है।