ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी स्कूलों में कार्यरत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षको को सम्मानित किया गया। एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि देश के निर्माण में शिक्षको का योगदान अतुलनीय है। शिक्षक ही एक अच्छे राष्ट्र के निर्माता होते है। संस्थान के एडमिशन हेड नुरुल हसन ने बताया कि एनसीआर क्षेत्र के 188 से अधिक प्रधानाचार्यों तथा शिक्षकों को शाल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अभिजीत कुमार, प्रोफेसर सुनील कुमार, प्रोफेसर विनय गुप्ता, डॉ भानु प्रताप सिंह सागर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो