नोएडा (संवाद)। सेक्टर-120 स्थित एसजेएस क्रिकेट ग्राउंड में जीजीपीएल लेदर टूर्नामेंट (गौर ग्रैंड्योर लेदर प्रीमियर लीग) 2026 का समापन रविवार को हुआ। दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में नोएडा सुपर किंग्स, फीनिक्स स्टार्स और गौर नाइट राइडर्स ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला फीनिक्स स्टार्स और गौर नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। फीनिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.3 ओवर में 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौर नाइट राइडर्स की टीम दबाव में बिखर गई और 108 रन तक भी नहीं पहुंच सकी। मैच में चार विकेट लेने वाले अनमोल चतुर्वेदी को मैन ऑफ द मैच दिया गया।