फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन लाख रुपये के लेनदेन में कारोबारी को दुकान में घुसकर चाकू मारा

विज्ञापन
लोनी। इंदिरापुरी कॉलोनी लोहा कारोबारी की दुकान में घुसकर गोली मारने के बाद घटना स्थल पर लगी लोग - फोटो : mathura
विज्ञापन
लोनी। तीन लाख रुपये के लेने देने मामले में बदमाश ने बॉर्डर थाना क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर मार्ग इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित लोहा कारोबारी दीपक को दुकान में घुसकर चाकू मारा। चाकू लगने से घायल कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली हैं।
विज्ञापन


दिल्ली बलवीर नगर शाहदरा में अजय गर्ग परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दिल्ली सहारनपुर मार्ग स्थित इंद्रापुरी कॉलोनी में एमके टिंबर के नाम से दुकान हैं। दुकान उनके चचेरे भाई दीपक गर्ग चलाते हैं। दीपक का उसके जानने वाले व्यक्ति से तीन लाख रुपये का लेनदेन था। दीपक ने कहा कि उन्होंने पैसे दे दिए हैं। शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति दुकान पर आया। दुकान पर दीपक बैठे हुए थे। व्यक्ति ने आते ही कहा कि तुमने उसके पैसे क्यों नहीं दिए। इस बात को लेकर दोनों में बात हुई। बात होते ही व्यक्ति ने अपनी जेब से चाकू निकाला और दीपक पर वार कर दिया। चाकू दीपक के पेट में लगा। चाकू लगते ही दीपक लहूलुहान होकर गिर गया। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गया। दुकान में मौजूद अन्य लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया। अजय गर्ग ने बताया कि डॉक्टरों ने कहा कि दीपक की आंत फट गई है। उपचार कर दिया गया है। दीपक अभी इशारों में बात कर रहे हैं। दीपक ने अपने बयान में बताया कि उसने अपने जानने वाले को सारे पैसे दे दिए हैं। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जिस व्यक्ति पर पैसे है उससे भी पूछताछ की जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें