फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला पाठशाला के लिए आगे आए टीवी कलाकार इमरान

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। कोरोना महामारी के कारण अभी भी शिक्षण संस्थान नहीं खुल पा रहे हैं। ऐसे में जिले में बच्चों की पढ़ाई किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हो, इसके लिए टीवी कलाकार इमरान खान कैराका भी सहयोग के लिए आगे आए है। उन्होंने पल्ला स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में युवक-युवतियों के साथ बैठक कर मोहल्ला पाठशाला के विस्तार के लिए सहयोग मांगा। जिला शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह जाखड़ ने मोहल्ला पाठशाला की शुरूआत की है। इसके तहत गांवों व शहरों के मोहल्ला के बीच पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उसी मोहल्ले के युवक-युवतियां बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इस अभियान को अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए इमरान खान कैराका ने पल्ला स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में युवक-युवतियों के साथ बैठक कर मोहल्ला पाठशाला के विस्तार के लिए सहयोग मांगा। युवाओं ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे जिले की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपने गली-मोहल्ले के बच्चों को जरूर पढ़ाएंगे। इमरान खान कैराका ने कहा कि नूंह क्षेत्र के साथ जिले के अन्य ब्लाक में जाकर वह शिक्षा विभाग के इस अभियान के लिए युवाओं का सहयोग लेंगे। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह जाखड़ ने बताया कि जिले में शिक्षा दूतों के माध्यम से बच्चों को मोहल्ला पाठशाला से काफी सहयोग मिल रहा है। जिले में 50 हजार बच्चों को पढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर वसीमा खान, अंजुम, भारती साहू, अंजु मंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें