फोटो है
- इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते एक रजत व दो कांस्य पदक
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन कर जिले और देश का गौरव बढ़ाया है। नेपाल के पोखरा स्थित रंगशाला स्टेडियम में 13 एवं 14 जून 2026 को आयोजित द्वितीय ओपन इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के पांच खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में अथर्व सिंह ने अपने आयु वर्ग में प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं अरमीत निरवान और किमाया सिंह ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अक्षिता मौर्य और अवनीता कुमारी ने भी कड़े मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत और नेपाल सहित विभिन्न देशों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारतीय दल में पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा समेत कई राज्यों के खिलाड़ी शामिल रहे। गौतमबुद्ध नगर ताइक्वांडो टीम के कोच सुमित चक्रवर्ती ने पदक विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। ब्यूरो