फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शौचालय पर लटका ताला, यात्री परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। मोरना बस डिपो के बाहर बना पुरुष सार्वजनिक शौचालय कई महीने से बंद पड़ा है। इससे रोज हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस डिपो से लखनऊ, आगरा, हापुड़ समेत कई शहरों के लिए बसों का संचालन होता है। यात्रियों का कहना है कि शौचालय बंद होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई लोगों को मजबूरी में आसपास वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शौचालय संचालन से जुड़े कर्मचारियों को कई महीने से वेतन नहीं मिला है। इसी वजह से इसे बंद कर दिया गया है। यात्री अशोक ने बताया कि वह हफ्ते में तीन दिन हापुड़ जाते हैं। हमेशा शौचालय बंद ही मिला है। मजबूरी में पेट्रोल पंपपर बने शौचालय का प्रयोग करना पड़ता है। विनय कुमार ने बताया कि शौचालय बंद होने की वजह से बहुत दिक्कत होती है। डिपो के एआरएम रोहिताश कुमार ने बताया कि ये शौचालय प्राधिकरण की ओर से बनवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें