फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नन्हीं उंगलियों से कागज पर उकेरी कल्पना की रंगोली

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला एस्टेट सोसाइटी में बच्चों ने उठाया मैजिक शो का लुत्फ
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला एस्टेट सोसाइटी में अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को फनटास्टिक शाम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में कागज पर कल्पनाओं के रंग उकेरे। इसके बाद मैजिक शो का आयोजन किया गया। जिसमें जादूगर राहिल के खेले देखकर बच्चे हैरान हुए। इस दौरान सभी ने खूब ठहाके भी लगाए। चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से टॉप 5 और सीनियर वर्ग से टॉप 5 बच्चों का चयन अमर उजाला के प्रतिनिधियों की ओर से किया गया। जूनियर वर्ग आध्या शुक्ला अव्वल साबित हुई। वहीं दूसरे स्थान पर अक्षज शेखर, तीसरे स्थान पर त्रिशा चौरसिया, चौथे स्थान पर पमित और पांचवें स्थान पर युवान सिंह रहे। सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर आराध्या पचौरी रहीं। जबकि दूसरे स्थान अलीशा, तीसरे आदर्श चौधरी, चौथे स्थान पर काव्या ओझा और पांचवें स्थान पर समृद्धि रहीं। विजेता बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ ही अन्य सभी बच्चों को सर्टिफिकेट दिए गए। कार्यक्रम में निराला एस्टेट प्रतिनिधियों और सोसाइटी निवासियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें