फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 रुपये में बना रहे थे फर्जी आधार कार्ड, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
800 रुपये में बना रहे थे फर्जी आधार कार्ड, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा फेज-3 कोतवाली पुलिस ने अवैध तरीके से आधार कार्ड और शैक्षिक कागजात बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बुधवार तड़के छिजारसी स्थित एक साइबर कैफे पर छापा मारकर 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से काफी संख्या में आधार कार्ड, शैक्षिक दस्तावेज, सीपीयू, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों में से एक पूर्व में बैंक में आधार कार्ड बनाने का काम करता था। आरोपी बिना साक्ष्य के 800 रुपये में आधार कार्ड तैयार कर देते थे। गिरोह से जुड़े अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है। पुलिस इस तस्दीक में भी जुटी है कि अभी तक कितने लोगों के आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाण पत्र बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

डीसीपी नोएडा सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बताया कि फेज-3 कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि छिजारसी कालोनी में कुछ लोग साइबर कैफे की आड़ में अवैध तरीके से आधार कार्ड व फर्जी शैक्षिक दस्तावेज बनाने का काम करते हैं। सूचना पर पुलिस ने जानकारी एकत्र कर बुधवार तड़के साइबर कैफे पर छापा मारा और मौके से 4 आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान सचिन निवासी छिजारसी कालोनी, शमशेर अली निवासी अनर पार्क जटवीरा दिल्ली, विजय निवासी ग्राम गढ़वाल आगरा व सरवन हुसैन निवासी ग्राम लुहारा, थाना अगौता बुलंदशहर के रूप में हुई। चारों वर्तमान में छिजारसी कालोनी में ही रहते थे। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, लैपटॉप, फिंगर स्कैनर, फर्जी मार्कशीट, मोबाइल, 14 हजार रुपये नकद व अन्य सामान बरामद किया है। डीसीपी ने बताया कि अभियुक्त शमशेर अली पूर्व में दिल्ली स्थित ओरियंटल बैंक की सूरजमल विहार शाखा में आधार कार्ड बनाने का कार्य करता था। वहां काम छोड़ने के बाद उसने बैंक से आधार कार्ड बनाने की मशीन चोरी कर छिजारसी कालोनी में लगा ली थी। आरोपी बिना किसी प्रूफ के 800 रुपये में आधार कार्ड बनाते थे। आरोपी असली शैक्षिक कागजात को स्कैन कर डिटेल में फेर बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर देते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा अब तक कितने आधार कार्ड व शैक्षिक कागजात तैयार किए जा चुके हैं, इसकी जानकारी की जा रही है। साथ ही इनके द्वारा तैयार किए गए आधार कार्ड की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें