कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) लव कुमार ने कहा कि मार्ग पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा और आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) को तैनात किया जाएगा। वहीं, अवैध रूप से मीट व शराब की बिक्री भी नहीं होने दी जाएगी। कांवड़ यात्रा 15 जुलाई से 26 जुलाई तक होगी। कांवड़ यात्रा के दौरान शासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। जिले के सभी कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया गया है और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।