फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रायपुर के पास अवैध पिस्तौल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने जहाजपुल निवासी शुभम उर्फ सरपंच को काबू कर अवैध पिस्तौल बरामद किया है। टीम के मुख्य सिपाही मनोज कुमार की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि शुभम रायपुर गांव के नजदीक अवैध हथियार लेकर खड़ा है। पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची तो गांव रायपुर के पास शुभम सड़क पर खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देख वहां से जाने लगा। नियमानुसार तलाशी लेने पर शुभम के कब्जे से अवैध पिस्तौल .315 बोर बरामद हुआ। इसे कब्जा पुलिस लेकर शुभम को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाना एचटीएम में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


गांव जेवरा से आभूषण और नकदी चोरी का आरोपी काबू
हिसार। थाना बरवाला पुलिस टीम ने गांव जेवरा स्थित मकान से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी के आरोपी उसी गांव के निवासी सुखबीर को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि जेवरा निवासी वेदप्रकाश ने थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि सात अगस्त को घर में ताला लगाकर वह परिवार सहित अपने बड़े बेटे के पास हिसार गए थे। कुछ दिन बाद 30 अगस्त को लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के कमरों के ताले टूटे थे। संदूक से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हो चुके थे। शिकायत के आधार पर थाना बरवाला में मामला दर्ज कर आरोपी सुखबीर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। चोरीशुदा सामान की बरामदगी और वारदात में किसी अन्य की संलिप्तता की जांच के लिए उससे गहन पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें