फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो एकड़ भूमि पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी से हटाया अवैध कब्जा

Thu, 18 Sep 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटोसंख्या:52- गांव खायरा-रिवासा मार्ग पर बने अवैध गोदाम  को तोड़ती बुलडोजर -स्रोत - प्रशासन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम ने गांव खायरा-रिवासा रोड पर लगभग दो एकड़ भूमि में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


राजस्व संपदा रिवासा में कुछ लोगों की ओर से करीब दो एकड़ भूमि में महानिदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग के बिना लाइसेंस अनुमति लिए अवैध कालोनी बनाई जा रही थी व रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे। जिला प्रशासन की मदद से तोड़ दिया गया। दो चहारदीवारी, चार डीपीसी व एक अवैध निर्माण के साथ सभी कच्चे रास्ते उखाड़ दिए गए। यह पूरी कार्रवाई जिला नगर योजनाकार, नारनौल की अगुवाई में स्टाफ सदस्यों के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करे तथा महानिदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस अनुमति लेने उपरांत ही कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें। आम जन से अपील है कि किसी भी अवैध काॅलोनी में कोई प्लाट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों तथा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें