फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावला बाईपास रोड पर तोड़े तीन एकड़ में बने अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। बावला बाईपास रोड पर स्थित अवैध कॉलोनियों में सोमवार को जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा पीला पंजा चलाकर कार्रवाई की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह के नेतृत्व में इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। जिसमें लगभग 3 एकड़ में बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। जिला नगर योजनाकार विभाग के जेई ओमप्रकाश ने बताया कि बावला बाईपास रोड पर अवैध निर्माण को लेकर काफी समय से शिकायत मिल रही थी। सोमवउन्होंने पुलिस बल के साथ अवैध कालोनियों पर कार्रवाई की। 3 एकड़ में 4 से 5 मकानों को जेसीबी की मदद से ढहाया गया। इसके अलावा रास्तों को भी खुर्द बंद किया गया है ताकि अवैध निर्माण के लिए किसी वाहन का प्रवेश न हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि पहले वे अवैध कॉलोनियों की लिस्ट विभाग से जरूर ले लें, उसके बाद ही निर्माण आदि कराएं। तहसीलदार शालिनी लाठर ने भी जिला नगर योजनाकार विभाग की इस कार्रवाई की देखरेख की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें