फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गांवों में ध्वस्त किया अवैध निर्माण

विज्ञापन
सोहना नूंह रोड पर अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
नूंह। नूंह खंड के गांव घासेड़ा, हिरमथला, रेवासन व गजरपुर गांवों में बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। करीब 15 एकड़ क्षेत्र में नई बनाई जा रहीं 5 कॉलोनियों को जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया गया। यहां अवैध तरीके से बाउंड्री बनाने के साथ रोड तैयार की गई थी। इसके अलावा नूंह सोहना रोड से अवैध ढाबों को तोड़ा गया। उड़नदस्ता विभाग के डीएसपी वीरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर रोजे खां भी मौजूद रहे। इससे पूर्व भी प्रशासन ने क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई कर अवैध निर्माण हटाया था।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान मौजूद जिला नगर एवं योजनाकार अधिकारी एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट वेदप्रकाश सहरावत ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार यह अभियान एक महीने से चल रहा है। जिले में अवैध निर्माण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आमजन को चाहिए कि अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों में कोई प्लॉट आदि नहीं खरीदें। लोगों को चाहिए कि वे कहीं पर प्लॉट आदि खरीदने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करें, ताकि भविष्य में कोई परेशानी नहीं हो। अपनी मेहनत की कमाई को जांच पड़ताल कर ही खर्च करें। उन्होंने बताया कि आगामी समय में तावडू, फिरोजपुर झिरका व पुन्हाना क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा। लोगों को इस अभियान में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें