ग्रेटर नोएडा। यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने उद्यमियों और पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के स्टॉल पर भी महत्वपूर्ण चर्चा की। सोमवार को दिनेश गोयल ने आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर के स्टॉल का दौरा किया। उन्होंने चैप्टर दल के प्रयासों की सराहना की। चैप्टर के अध्यक्ष सरबजीत सिंह और जेएस राणा ने उनका स्वागत किया। गोयल ने उपस्थित उद्यमियों से संवाद किया और उनके सुझाव सुने। ब्यूरो