नोएडा। इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईआईए) के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने पर चर्चा की। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के किनारे उद्योगों व औद्योगिक श्रमिकों की सुगमता को बढ़ाने, एनएचएआई की क्रय प्रक्रियाओं में एमएसएमई की भागीदारी को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान राजीव बंसल के साथ संगठन की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ममता प्रियदर्शनी और सचिव नीरज बजाज मौजूद रहे। ब्यूरो