फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अलगाववादी मानसिकता के विरोध में गोरक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। देश में बढ़ती असहिष्णुता और तालिबानी मानसिकता पर रोक लगाने की मांग लेकर गोरक्षा हिंदू दल के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने बताया कि देश में दिनों दिन जिहादी असहिष्णुता, धार्मिक कट्टरता, अलगाववादी मानसिकता बढ़ती जा रही है। इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चिन्ह का अपमान पूरे देश का अपमान है। मेरठ में भी एक समुदाय विशेष द्वारा भेदभावपूर्ण कॉलोनी बसाना और हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करना जैसे बोर्ड लगाए जाना जिहादी मानसिकता है। इन घटनाओं को रोक लगाने तथा असामाजिक तत्वों की सक्रियता पर समय रहते रोक लगनी चाहिए जिससे सामाजिक एकता, सांप्रदायिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों को क्षति न पहुंच पाए। इस अवसर पर अशोक भाटी, अंकुर राणा, बंटी गुर्जर, दिनेश वाल्मीकि, विजय कुमार, लखन, विकास शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें