ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ज्यादातर सोसायटियों की बुधवार की सुबह बेहद परेशानी भरी रही। यहां सुबह की शुरुआत में ही कई घंटे आईजीएल की गैस सप्लाई रही बाधित रही। सुबह के समय गैस न जलने की वजह से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई।
लोगों के बच्चों व दफ्तर जाने वालों को बिना टिफिन व चाय आदि के ही घर से निकलना पड़ा। यह समस्या कई सोसायटियों में तो थोड़े समय के लिए रही। लेकिन कई सोसायटी में यह समस्या दो-तीन घंटों तक रही। ऐसी सोसायटियों के लोग ज्यादा परेशान रहे।
आईजीएल ने सुबह 8.00 बजे ही ट्वीट कर लोगों को सूचित किया कि, 'कुछ तकनीकी खामियों के कारण गौड़ सिटी के आसपास की सोसायटियों में पीएनजी गैस की आपूर्ति बाधित है। हमारी टीम साइट पर मौजूद है और कमी को दूर करने का प्रयास कर रही है। हमें असुविधा के लिए खेद है।'
इसके बाद आईजीएल ने एक घंटे के बाद ट्वीट कर बताया कि अशोका ग्रीन्स, एआईजी रॉयल, चेरी कंट्री, इरोज संपूर्णम, एसकेए ग्रीन मैनशन, विक्टरी वन, अमात्रा होम्स, रक्षा अदेला, वीवीआईपी होम्स जीसी 3के जीएच3, फ्रेंच अपार्टमेंट, फ्लोरा हाइट, महागुन माईवुड और एवेन्यू जीसी4 में सप्लाई बहाल हो गई है।
ये है हेल्पलाइन नंबर
आईजीएल ने ट्वीट कर हेल्पलाइन नंबर भी दिया है कि अगर किसी सोसायटी में आपूर्ति अब भी बाधित हो तो इस पर कॉल किया जा सकता है। यह नंबर है- 18001025109