-सड़क चौड़ीकरण के दौरान पाइपलाइन टूटी, सुबह चाय-नाश्ता और खाना बनाने में हुई परेशानी
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित इकोविलेज-1 सोसाइटी में मंगलवार सुबह आईजीएल की गैस सप्लाई बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खाना बनाने के समय गैस नहीं आने से कई घरों में चाय-नाश्ता और लंच तैयार नहीं हो सका। इसका असर स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों पर भी पड़ा। कुछ परिवारों ने इंडक्शन से खाना तैयार किया।
निवासियों के अनुसार सोसाइटी के पास सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा था। इसी दौरान आईजीएल की गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद सोसाइटी के कई घरों में गैस की आपूर्ति बंद हो गई। सूचना मिलने पर आईजीएल की टीम मौके पर पहुंची और पाइपलाइन की मरम्मत शुरू की। मरम्मत पूरी होने के बाद गैस सप्लाई बहाल कर दी गई। निवासियों का कहना है कि सप्लाई बहाल होने तक सुबह का समय निकल चुका था। कई बच्चे बिना लंच के स्कूल चले गए, जबकि ऑफिस जाने वाले लोगों को भी परेशानी हुई।
कोट-
सुबह गैस नहीं आने से घर का पूरा रूटीन बिगड़ गया। पति को बिना लंच बॉक्स के ऑफिस जाना पड़ा। -रंजना भारद्वाज
सुबह चाय बनाने पहुंची तो गैस नहीं आ रही थी। इसके बाद इंडक्शन पर चाय और नाश्ता तैयार किया। -रश्मि
रंजना भारद्वाज
रंजना भारद्वाज