फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अठुरवाला में धूमधाम से मनाया गया ईगास-बग्वाल

Sun, 02 Nov 2025 02:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला में आयोजित इगास-बग्वाल पर्व पर सुनार गांव मैदान पर इकट्ठा होकर सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने भैलो खेल पर्व मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने भैलो खेलते हुए कहा कि ईगास-बग्वाल पहाड़ी संस्कृति का प्रतीक है, जिसे पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अपनी लोक संस्कृति और परंपरा को बचाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। इसमें अठुरवाला से एक अच्छा प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक ने लोगों के साथ में कुछ देर तक भैलो खेला। खेल मैदान में गढ़वाली लोक कलाकारों ने गीत-संगीत की प्रस्तुति दी, जिसमें क्षेत्रवासियों ने काफी देर तक जमकर डांस किया। उसके बाद क्षेत्रवासियों को पहाड़ी संस्कृति के अनुरूप भद्दू का दाल और भात परोसा गया। इस अवसर पर आयोजक सभासद प्रदीप नेगी, संदीप नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, अशोक राज पंवार, विजय चौहान, विक्रम नेगी, मनोज नेगी, मंजू चमोली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें