ग्रेटर नोएडा। परिषदीय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्रों के लिए बैगलेस डे (बिना स्कूल बैग के एक दिन) अभियान इसी माह से शुरू किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए 10 बैगलेस डे का कैलेंडर जारी कर दिया है। 22 अगस्त चौथे शनिवार को मिट्टी के खिलौने, स्थानीय शिल्पकार के साथ कौशल कार्यशाला व कला एवं शिल्प प्रदर्शनी में से कोई एक गतिविधि आयोजित होगी। 29 अगस्त को औषधीय पौधे के उद्यान का विकास, कंपोस्ट व वर्मी कंपोस्ट का निर्माण व विद्यालय किचन गार्डेन बनाने में से एक गतिविधि आयोजित होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि 10 बैगलेस डे का कैलेंडर जारी हो गया है। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को जल संरक्षण व वर्षा जल संचयन से संबंधित गतिविधि, 19 सितंबर को स्वास्थ्य सुरक्षा व गुड टच-बैड टच की जानकारी, 26 सितंबर को पतंग बनाने-उड़ाने, विज्ञान व स्टेम मॉडल प्रतियोगिता, तीन अक्तूबर पहले शनिवार को वित्तीय साक्षरता व मिनी बैंक, 10 अक्तूबर दूसरे शनिवार को डूडलिंग व दृश्य रचनात्मक कार्यशाला व भित्ति चित्र निर्माण व संगीत-नाटक इत्यादि में से कोई गतिविधि आयोजित होगी। ब्यूरो