फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दस दिन में समाधान नहीं तो फिर आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। चार फीसदी आबादी भूखंड की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। अधिकारियों से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। हालांकि, किसानों ने समस्या के समाधान के लिए 10 दिन का समय दिया है। निर्धारित समय में समाधान नहीं होने पर दोबारा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बैठक में प्राधिकरण की ओर से एसीओ सुमित यादव, ओएसडी अभिषेक और ओएसडी मुकेश सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। किसानों ने 44 गांवों के प्रभावित परिवारों को चार फीसदी आबादी भूखंड देने की मांग उठाई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगामी 10 दिनों के भीतर प्रस्ताव पर हुई कार्रवाई और प्रगति की जानकारी साझा करने के लिए दोबारा वार्ता की जाएगी।

किसान प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि वर्षों से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे किसानों को नवंबर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य टकराव या विवाद पैदा करना नहीं, बल्कि सरकार की ओर से किए गए वादों के अनुरूप अपना न्यायोचित अधिकार प्राप्त करना है। किसानों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें