फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महीनेभर में सिक्का कार्मिक ग्रीन्स की स्ट्रक्चरल ऑडिट नहीं हुई तो बिल्डर पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण ने जारी किया अंतिम नोटिस, 15 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान करने को कहा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-78 की सिक्का कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी के स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डर को अंतिम नोटिस जारी किया है। बिल्डर को एक महीने के अंदर स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने को कहा है। नहीं कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। कोई घटना हुई तो उसकी जिम्मेदारी बिल्डर की होगी।

प्राधिकरण ने निर्देशित किया है कि पत्र जारी होने की तिथि से 15 दिन के अंदर सोसाइटी की समस्याओं का समाधान हो। पैनल में शामिल किसी संस्थान से भवन का स्ट्रक्चरल ऑडिट एक माह के अंदर कराने के साथ प्राधिकरण को अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्राधिकरण ने बिल्डर को नोटिस जारी कर दो महीने में स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाने को कहा था, लेकिन बिल्डर ने अबतक स्ट्रक्चरल ऑडिट नहीं कराया। अमर उजाला में इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने 17 सितंबर को बिल्डर को अंतिम नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें