फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गुरु मंत्र प्रयास और बदलाव की राह पर स्कूल

विज्ञापन
अंजना वर्मा इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गुरु मंत्र
विज्ञापन
कुछ साल पहले तक बच्चों को खुले में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती थी। सीमित संसाधनों के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का संकल्प बनाए रखा। स्कूल के प्रयास, विभाग के सहयोग और एनजीओ की मदद से विद्यालय को बच्चों के बैठने के लिए नया भवन मिला। अब बच्चे सुरक्षित और बेहतर माहौल में कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। वर्तमान में विद्यालय में 1335 बच्चों का नामांकन है। मैने केवल भवन और संसाधनों के विकास तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आईसीटी प्रयोगशाला, लर्निंग बाई डूइंग, पुस्तकालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को आधुनिक तरीके से पढ़ाया जा रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के इन प्रयासों का परिणाम रहा कि पिछले वर्ष निपुण आकलन में विद्यालय को बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


अंजना वर्मा, इंचार्ज प्रधानाध्यापिका कंपोजिट विद्यालय छिजारसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें