फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पालतू कुत्ते ने गंदगी फैलाई तो मालिक देगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली सेंचुरियन पार्क लो राइज सोसायटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) ने नए नियम बनाए हैं। जारी निर्देशों के मुताबिक, पालतू कुत्तों द्वारा सोसायटी परिसर में गंदगी फैलाने पर उसके मालिक को हजार रुपये जुर्माना देना होगा। साथ ही गंदगी को भी तुरंत साफ करवाना पड़ेगा। वहीं, सोसाइटी में तोड़फोड़ होने पर हजार से 15 हजार रूपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसे लेकर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन



सोसायटी की एओए के अध्यक्ष राजीव कुमार और लीगल एडवाइजर अमित गुप्ता के मुताबिक, सोसायटी परिसर में 600 परिवार रहते हैं। निवासियों और एओए ने एकजुट होकर जीबीएम में एक निर्णय लिया है। नियम के मुताबिक सोसायटी परिसर के ओपन व कॉमन क्षेत्र में पालतू कुत्ते को टहलाने पर रोक लगाई है। एओए के पदाधिकारियों ने बताया कि ओपन एरिया में पान, गुटखा खाकर थूकने, चीजों को तोड़ने वालों पर एओए की टीम नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें