फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिल्डिंग खाली हो तो चाइल्ड पीजीआई में शुरू हों नई सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डिंग खाली हो तो चाइल्ड पीजीआई में शुरू हों नई सुविधाएं
विज्ञापन

- जिला अस्पताल के सेक्टर-39 में शिफ्ट होने के बाद भी हैंडओवर नहीं हो पाई बिल्डिंग
- 80 बेड क्षमता के पुराने जिला अस्पताल को 2011 में किया गया रिनोवेशन

फोटो - बिना उपयोग के बंद पड़ा जिला अस्पताल का सेक्टर-30 स्थित पुराना परिसर।

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-30 में पुराने जिला अस्पताल की 80 बेड क्षमता की पुरानी बिल्डिंग बिना उपयोग के पड़ी है। इस बिल्डिंग को चाइल्ड पीजीआई को हैंडओवर किया जाना है। ताकि यहां पीडियाट्रिक कार्डियोलाॅजी, न्यूरो सर्जरी शुरू करने के अलावा मौजूदा सेवाओं का विस्तार किया जा सके। 31 अक्तूबर को दूसरी बार तारीख निकलने के बाद भी बिल्डिंग को हैंडओवर नहीं किया जा सका है।
चाइल्ड पीजीआई के निदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया कि बिल्डिंग में जिला अस्पताल प्रशासन का ताला पड़ा हुआ है। अभी इस बिल्डिंग को हैंडओवर नहीं किया गया है। मंगलवार को भी निदेशक ने चाइल्ड पीजीआई के दूसरे अधिकारियों के साथ अनुपयोगी बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इसके लिए जिला अस्पताल प्रशासन से मांग भी की गई, जिससे बिल्डिंग को हैंडओवर किया जा सके। डॉ. एके सिंह का कहना है कि चाइल्ड पीजीआई परिसर में अभी कुछ विभागों का विस्तार किया जाना है। इनमें जेनेटिक्स जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। नवजात बच्चों के लिए विशेष आईसीयू के बेड भी बढ़ाए जाने हैं। इससे ज्यादा बच्चों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। पीडियाट्रिक कार्डियोलाॅजी, न्यूरो सर्जरी को शुरू करने के लिए भी अतिरिक्त जगह चाहिए।
विज्ञापन

जिला संयुक्त अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल का कहना है कि पुरानी बिल्डिंग में अभी कुछ सामान बचा हुआ है। इसे हटाने के लिए कर्मचारियों को आदेश दिया है। जल्द ही बिल्डिंग को खाली कर चाइल्ड पीजीआई को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
इनसेट-
ट्रॉमा सेंटर पर भी किया जा रहा विचार
चाइल्ड पीजीआई प्रशासन जिला अस्पताल से हैंडओवर होने वाली बिल्डिंग में बच्चों के लिए ट्रॉमा सेंटर बनाए जाने पर विचार कर रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में गंभीर हालत में भर्ती बच्चों को यहां सुपरस्पेशियलिटी के साथ इलाज मिल सकेगा। ऐसे में उन्हें दिल्ली या निजी अस्पतालों के लिए रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इनसेट-
2011 में रिनोवेशन, 2022 में शिफ्ट
सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल की बिल्डिंग का रिनोवेशन का काम 2011 में पूरा हुआ था। 80 बेड क्षमता की इस बिल्डिंग का लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने किया था। नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए बजट खर्च किया था। चाइल्ड पीजीआई परिसर के अंदर ही यह बिल्डिंग मौजूद है। 2022 में सेक्टर-30 से सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में जिला अस्पताल को शिफ्ट कर दिया गया था। 2020 में यह बिल्डिंग तैयार हो गई थी। लेकिन कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद इसे कोविड अस्पताल में बदल दिया गया। करीब एक साल से अब यहां जिला संयुक्त अस्पताल और सीएमओ कार्यालय संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें