फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में इब्राहिम ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के दो कराटे खिलाड़ियों ने शितोरियु राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश शितोरियु कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ था।
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में 08 फरवरी को शितोरियु राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन हुआ। इसमें ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर साइट सी स्थित ओएसिस वेनेशिया हाइट्स के निवासी मुहम्मद इब्राहिम खान ने 25 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक और मिष्का तिवारी ने 30 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी सोसाइटी में ही संचालित फिटनेस फोकस कराटे अकादमी में कोच अरुण शर्मा की देखरेख में कराटे के गुर सीखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें