फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आखिरी मिनट में क्या हुआ था, सच जानना है

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरी मिनट में क्या हुआ था, सच जानना है
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छात्रा की मां का वीडियो हो रहा वायरल
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। फूल जैसी मेरी बेटी थी। उसे परियों की तरह पाला था। इन्हीं हाथों से उसका अंतिम संस्कार किया। 15 दिन बाद भी उसकी मौत की सच्चाई का पता नहीं चला। मुझे आखिरी मिनट का सच जानना है। यह बातें कहती हुई तृप्ता शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

तृप्ता शर्मा छठी क्लास की छात्रा तनिष्का की मां हैं। तनिष्का की सेक्टर-31 स्थित प्रेसिडियम स्कूल में चार सितंबर को शिक्षक दिवस के कार्यक्रम के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रख लिया था। तृप्ता शर्मा वीडियो में कह रही हैं कि उन्होंने 4 सितंबर को खुद ही बेटी को स्कूल छोड़ा था। करीब 11.30 बजे स्कूल से फोन आया कि तनिष्का बेहोश हो गई है। आप कैलाश अस्पताल पहुंचिए, वहीं हम लोग तनिष्का को ले जा रहे हैं। जब तृप्ता शर्मा अस्पताल पहुंचीं तब चिकित्सकों ने बताया कि वह मृत अवस्था में ही अस्पताल लाई गई थी। वह कह रही हैं कि मेरी बेटी अब वापस नहीं आएगी लेकिन मुझे आखिरी वक्त का सच जानना है। सेक्टर-31 स्थित प्रेसिडियम स्कूल में चार सितंबर को शिक्षक दिवस का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में छठी क्लास की दस वर्षीया छात्रा तनिष्का शर्मा शामिल होने स्कूल आई थी। तभी उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और सीढि़यों पर गिर गई थी। इसके बाद तुरंत स्कूल प्रबंधन बच्ची को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें