फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दूसरी परीक्षा की आई डेटशीट, पहली के परिणाम का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी परीक्षा की आई डेटशीट, पहली के परिणाम का पता नहीं
विज्ञापन

-एकेटीयू के प्रथम, तृतीय और सातवें सेमेस्टर की परीक्षा के बाद सवा माह से परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थी

संदीप वर्मा
ग्रेटर नोएडा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथि 25 जुलाई घोषित कर दी है। जबकि ढाई माह पहले हुई प्रथम सेमेस्टर और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है। करीब एक लाख विद्यार्थी परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। परेशानी उन विद्यार्थियों को अधिक है, जिनको परीक्षा में कम नंबर आने का डर है। परिणाम आने पर ऐसे विद्यार्थी विषम परीक्षा की काॅपियों की पुन: जांच (रि-इवैलुएशन) कराना चाहेंगे।
एकेटीयू विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू हुई थीं। 5 अप्रैल तक परीक्षाएं समाप्त हो गईं। इनमें पांचवें सेमेस्टर और सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम तो जारी हो गए हैं, लेकिन प्रथम सेमेस्टर और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों की परीक्षा के परिणाम अभी नहीं आए हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि नियम के अनुसार परीक्षा होने के करीब 56 दिनों में परिणाम आ जाने चाहिए। परीक्षा हुए करीब ढाई से तीन माह हो चुके हैं। ऐसे में अभी तक परिणाम नहीं आने से विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बैक लगी तो कापियों की जांच में होगी दिक्कत
विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम नहीं आया है। ऐसे में विद्यार्थियों को अपनी काॅपियां जांचने के लिए रि-इवैलुएशन के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। रि-इवैलुएशन के लिए करीब तीन माह तक का वक्त लग जाता है। यदि देरी से परिणाम आएगा तो कापियों की जांच में भी देरी होगी। यदि रि-इवैलुएशन में विद्यार्थी पास नहीं होता है तो विद्यार्थियों को कैरी ओवर परीक्षाएं देनी पड़ेंगी। अगले वर्ष होने वाली कैरी ओवर परीक्षा के लिए भी दोबारा पढ़ाई में विद्यार्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

-
एकेटीयू की ओर से पांचवें, सातवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं। अभी हाल ही में एमबीए, एमसीए के परीक्षा परिणाम भी जारी किए गए हैं। कुछ बैकलॉग के चलते परीक्षा परिणामों में देरी हुई है। इसे दुरुस्त कर जल्द परीक्षा परिणाम घोषित होंगे।
प्रोफेसर जेपी पांडे, कुलपति एकेटीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें