फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विदेश से लौटे पति ने दी मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर में गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत के बाद उसके पति ने उसे मुखाग्नि दी। ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी, जिसके बाद उसके पिता ने उसके पति और ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या की शिकायत थाने में की थी। हालांकि, लोगों के अनुसार विवाहिता का पति साउथ अफ्रीका में था और बृहस्पतिवार को लौटा था। मृत पत्नी को देख वह फूट-फूटकर रोया।
विज्ञापन

म्याना गांव निवासी केशव प्रसाद ने पुलिस को बताया था कि 6 जून 2025 को उनकी बेटी ने बिना परिवार की रजामंदी के पड़ोस के गांव मुठरह निवासी पवन से कोर्ट मैरिज की थी। उनकी बेटी 8 महीने की गर्भवती थी, इसके साथ ही बीमार चल रही थी। उन्होंने ससुराल के लोगों पर मारपीट करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें