फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: मां-बेटी को सुसाइड के लिए उकसाने में पति की प्रेमिका गिरफ्तार, ट्रेन के सामने कूद कर दी थी जान

Wed, 01 Mar 2023 11:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

आत्महत्या करने वाली महिला सोनी सिंह की शादी वर्ष 2010 में कुंदन से हुई थी। दंपति के एक बेटी राजनंदिनी थी और एक बेटा है। सोनी सिंह के पिता अशोक सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि शादी के बाद कुंदन और उसका परिवार सोनी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चिपियाना बुजुर्ग रेलवे फाटक पर नौ फरवरी को ट्रेन के सामने एक महिला ने अपनी बेटी के साथ कूदकर आत्महत्या कर ली थी। परिजन की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में महिला के पति की प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पति की युवती की वजह से अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन


आत्महत्या करने वाली महिला सोनी सिंह की शादी वर्ष 2010 में कुंदन से हुई थी। दंपति के एक बेटी राजनंदिनी थी और एक बेटा है। सोनी सिंह के पिता अशोक सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि शादी के बाद कुंदन और उसका परिवार सोनी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि कुंदन के एक युवती से संबंध हो गए। कुंदन अपनी प्रेमिका के चक्कर में सोनी सिंह को प्रताड़ित करता था। तंग आकर सोनी ने तीन साल की बेटी राजनंदिनी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने पति कुंदन, उसकी प्रेमिका, सास गीता देवी और देवर अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें