फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: करंट लगने से हुई थी पति की मौत, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-69 स्थित फैक्ट्री में 30 जुलाई 2025 को करंट लगने से कर्मचारी की हुई मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर फैक्ट्री मालिक के साथ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली फेज-थ्री की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कासिमपुर, अलीगढ़ के खुशीपुरा गांव की रहने वाली रूबी देवी ने कोर्ट में अर्जी दी थी कि नोएडा सेक्टर 69 की बोम्बो एक्सपोर्ट कार्गो कैरियर फैक्ट्री में काम करने वाले उनके पति संतोष की 30 जुलाई 2025 को फैक्ट्री में करंट लगने से मौत हो गई थी। वह रात करीब साढ़े 11 बजे जब कैंटर लेकर फैक्ट्री पहुंचे तो उनका पैर सीवर की लोहे की जाली पर पड़ा गया, जिसमें करंट आ रहा था। एसीपी उमेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर फैक्ट्री मालिक रोहित अग्रवाल और सतवीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें