संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के पहलवान जोंटी भाटी व कलवा गुर्जर ने बिहार में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय स्तरीय महा दंगल में शानदार प्रदर्शन किया। दंगल में पहलवानों ने अलग अलग भार वर्ग में भाग लेते हुए ट्रॉफी जीती है। इसमें देश-विदेश के शीर्ष स्तर के पहलवानों ने भाग लिया। रंजीत पहलवान ने बताया कि बिहार के पटना स्थित नदावा गांव में बिहार केसरी विवेकानंद पहलवान की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महा दंगल का आयोजन हुआ था। दंगल में ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव निवासी दो पहलवान जोंटी भाटी ने ईरान के पहलवान इरफान को पराजित किया। वहीं, कलवा गुर्जर ने ईरान के ही पहलवान जलाल को प्वाइंट के आधार पर हराया। गगनवीर पहलवान, उपेंद्र पहलवान, योगी भाटी, जितेंद्र भाटी, परीक्षित नागर, वनीष प्रधान, अमित भाटी, अमित भाटी, अंतरराष्ट्रीय पहलवान राजेंद्र भाटी, रविंद्र भाटी, राजेश भाटी आदि ने पहलवानों को जीत की बधाई दी।