लखनऊ। गोमतीनगर जुगौली निवासी रामकेवल वर्मा (50) ने शनिवार शाम घर में फंदा लगाकर जान दे दी। राम केवल के भाई कालिका ने बताया कि शनिवार शाम रामकेवल ने पत्नी नीलम से शराब पीने के लिए 100 रुपये मांगे थे। पत्नी ने रुपये नहीं दिए। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद नीलम दूसरों के घर में काम करने चली गईं। शाम को जब वह लौटीं तो पति का शव घर में फंदे से लटका था। इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।