फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबाश नोएडा पुलिस: परेशान पति ने की फ्लाईओवर से कूदकर जान देने की कोशिश, पुलिसकर्मी की सूझबूझ से टली अनहोनी

Sat, 07 Jun 2025 10:47 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

नोएडा की ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल की सतर्कता की वजह से एक शख्स की जान बच गई। पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। फिल्मसिटी फ्लाईओवर की घटना बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या का किया प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के व्यस्त फिल्मसिटी फ्लाईओवर पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पत्नी से झगड़ा करने के बाद परेशान युवक ने अपनी जान देने के लिए फ्लाईओवर से छलांग लगाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल की सतर्कता और स्थानीय लोगों की सजगता ने उसकी जान बचा ली।

विज्ञापन


घटना शनिवार शाम करीब 7:30 बजे की है। जब राहगीरों ने देखा कि एक युवक फ्लाईओवर के बॉर्डर पर चढ़ गया है और कूदने की कोशिश कर रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और पास ही ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे कांस्टेबल अंकुर को सूचित किया।

कांस्टेबल ने बिना वक्त गंवाए युवक की ओर दौड़ लगाई और सही समय पर उसकी बांह पकड़कर उसे नीचे खींच लिया। पुलिस द्वारा जब युवक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और वह मानसिक रूप से काफी परेशान था।
विज्ञापन


इसी वजह से उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने की सोची। ट्रैफिक पुलिस की इस तत्परता और मानवता की सभी लोग सराहना कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को शांत कराया और काउंसलिंग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें