फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

900 KM दूर मर्डर: बिहार में सास-साली की हत्या कर हुआ था फरार, नोएडा से गिरफ्तार; ऐसे मिला कातिल दामाद का सुराग

Fri, 06 Jun 2025 07:15 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

बिहार में सास व साली की हत्या के बाद फरार हुए आरोपी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दामाद हत्या के बाद नोएडा भाग आया था। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
हत्या कर भागने वाला आरोपी नोएडा से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सास व साली की हत्या कर फरार आरोपी को नोएडा के फेज टू इलाके से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। नोएडा और बिहार पुलिस की टीम ने मिलकर आरोपी को नयागांव के पास दबोच लिया। आरोपी ने प्रॉपर्टी विवाद में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। बिहार पुलिस गिरफ्तार आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन


बिहार के रोहतास जिले के नोखा थाना के लेबड़ा गांव में 29 मई 2025 की रात को एक महिला व उनकी दो बेटियों को खेत में फरसे से हमला किया गया था। इसमें महिला व एक बेटी की मौत हो गई थी। वहीं दूसरी बेटी का इलाज स्थानीय ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। नोखा थाने के एसएचओ दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि इस घटना में पता चला कि हत्या करने का आरोपी महिला का दामाद नाजिम हुसैन उर्फ रवि चौधरी है।

उन्होंने बताया कि नाजिम नोएडा के फेज टू क्षेत्र में एक कंपनी में काम करता है। वह घटना वाली रात से एक दिन पहले रोहतास गया था। हत्या के बाद वह भागकर नोएडा आ गया था। रोहतास पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाया तब लोकेशन के आधार पर बिहार पुलिस की टीम नोएडा पहुंची।
विज्ञापन


इसके बाद कोतवाली फेज टू पुलिस की मदद से नाजिम को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ले जाया गया। नाजिम की सास की 8 बेटी और एक बेटा था। बेटा 4 साल की उम्र में संदिग्ध हालत में लापता हो गया जोकि अभी तक नहीं मिला।

नाजिम की सास की कुछ प्रॉपर्टी के अधिग्रहण के बाद उसका मुआवजा आना था। वह उस जमीन को उसके नाम पर करने का दबाव बना रहा था। अब आगे की जांच बिहार पुलिस करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें