फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पति ने किया जानलेवा हमला, भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेलनगर क्षेत्र में एक महिला पर उसके ही पति ने जानलेवा हमला कर दिया। महिला ने किसी तरह भागकर जान बचाई। पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिछले कई महीनों से महिला को प्रताड़ित कर रहा है। वह पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुका है। इस मामले में पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति ने मारपीट करते हुए उसका गला पकड़ लिया। उसने शोर मचाकर घर में काम करने वाली महिला को बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद वह आरोपी के हाथों से छूट पाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना 26 सितंबर की है। उसी दिन चीता पुलिस के माध्यम से आरोपी को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें