फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला की हत्या के आरोपी पति व सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव मेहंदीपुर में महिला की दहेज हत्या के आरोपी पति व सास को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्ष्मीबाई नगर के सगीर ने पुलिस को बताया था कि उनकी भतीजी सोफिया का निकाह 25 दिसंबर 2021 को मेहंदीपुर निवासी समीर के साथ हुआ था। कुछ समय बाद ही उसके पति, सास, ससुर, ननद व अन्य दहेज में कार व अतिरिक्त रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने गे। उनका आरोप है कि 19 अप्रैल को भी भतीजी से दहेज के लिए मारपीट की गई और फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी गई। महिला के ससुर सरफराज को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें