महिला ने पुलिस से शिकायत दी है कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2026 को हरविंदर चौहान के साथ हुई थी। विवाह के बाद दोनों सिक्किम और दार्जिलिंग घूमने गए। आरोप है कि 9 मई को दार्जिलिंग के होटल की सीढ़ियों पर पति ने अचानक धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गई।
इस हादसे में उसके दोनों घुटनों के अलावा सिर और पेट में भी चोटें आईं। महिला का कहना है कि 10 मई को नोएडा लौटने के बाद जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो पति ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया।
महिला का आरोप है कि घटना के बाद 17 जून को उसने अपना मेडिकल परीक्षण कराया और फिर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।