दादरी (संवाद)। सेक्टर जू-1 में बंद मकान का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात समेत 10 लाख से अधिक का माल चोर उठा ले गए। डेढ़ माह बाद घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। निवासी मनमोहन शर्मा 27 जून को मकान का ताला लगाकर पुत्र के पास मुंबई गए थे। 5 अगस्त को रात में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना किया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कर ली गई है। पुलिस चोरों की तलाश की जा रही है।