नोएडा। सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी निवासी महिला ने पति पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ईशा गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका पति सौरभ आए दिन किस न किसी बात को लेकर झगड़ा और मारपीट करता है। 22 मार्च को भी पति ने मामूली बात को लेकर झगड़ा और मारपीट की थी। एसीपी उमेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो