ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध का मुकाबला विषय पर आयोजित
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी ने एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध का मुकाबला विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। यह आयोजन प्रोबायोटिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से प्रोबायोटिक हस्तक्षेपों के माध्यम से किया गया। ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट, फरीदाबाद के प्रो. भाबातोष दास ने माइक्रोबियल कंसोर्टिया की बायोथेराप्यूटिक क्षमता के बारे में बताया। आयोजन में कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की डीन प्रो. धनलक्ष्मी, डीन एकेडमिक्स प्रो. राजीव वार्ष्णेय, डॉ. बरखा सिंघल, डॉ. रेखा पुरिया और डॉ. विक्रम सैनी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो