फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से कहां गया सचिन मीणा: फर्जी दस्तावेज मामले में पूछताछ के लिए ATS द्वारा ले जाने की चर्चा, सीमा पड़ी बीमार

Tue, 25 Jul 2023 04:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

माना जा रहा है कि फर्जी आधार कार्ड मामले में एटीएस सचिन से पूछताछ कर सकती है। इसी सिलसिले में पुलिस उसे अपने साथ लेकर गई है।
विज्ञापन
सचिन मीणा और सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी में मंगलवार को नई जानकारी सामने आई है। सचिन अपने घर पर मौजूद नहीं है। बताया जा रहा है कि पुलिस सचिन और सीमा हैदर दोनों को घर से लेकर गई थी। सीमा को बाद में पुलिस वापस घर ले आई, लेकिन सचिन से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि सीमा बीमार थी उसे दवा दिलाने के बाद घर लाया गया। लेकिन सचिन के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि सचिन को एटीएस के ले जाने की जानकारी मिल रही है। माना जा रहा है कि फर्जी आधार कार्ड मामले में एटीएस सचिन से पूछताछ कर सकती है। इसी सिलसिले में पुलिस उसे अपने साथ लेकर गई है।

विज्ञापन

इससे पहले रविवार को पुलिस ने बुलंदशहर के अहमदगढ़ से तीन युवकों को हिरासत में लिया था। अहमदगढ़ से पकड़े गए दो युवक सचिन के रिश्तेदार बताए गए। इन पर फर्जी आधार कार्ड बनवाने में मदद का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के साइबर कैफे से भी सामान बरामदगी की कार्रवाई की थी। इसके अलावा रबूपुरा से भी एक युवक को हिरासत में लिया गया था। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने इस मामले की अधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। लेकिन अहमदगढ़ और रबूपुरा में पुलिस कार्रवाई की चर्चा शुरू हो गई है। 

रबूपुरा के आंबेडकर निवासी मकान मालिक ने जानकारी दी थी कि सचिन ने उन्हें सीमा को अहमदगढ़ निवासी बताकर कमरा किराये पर लिया था। उसने कहा था कि उसकी रिश्तेदारी में रहने वाली महिला से उसकी शादी हुई है। अहदमगढ़ के पास बड़ा गांव में सचिन की बुआ रहती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हीं के परिवार के दो युवकों ने सचिन की मदद की थी।

बिना वीजा 50 दिन छुपकर रबूपुरा में रही सीमा
बिना वीजा के पाकिस्तानी सीमा हैदर के 50 दिन छुपकर रबूपुरा में रहने और फर्जी ढंग से आधार कार्ड बनवाने के अमर उजाला के खुलासे के बाद पुलिस गहन जांच में जुटी है। बीते शुक्रवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी थी कि बरामद किए गए तीन आधार कार्ड बनवाने के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया। उन्होंने आधार कार्ड बरामदगी में मदद करने वालों की तलाश में टीम जुटने की भी जानकारी दी थी। इससे पहले सूत्रों ने जानकारी दी थी कि आधार कार्ड एडिट कर बनाए गए।

विज्ञापन

इन्हीं आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सीमा हैदर के नेपाल में रहने और बस में सुरक्षाकर्मियों की गहन जांच से बचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आधार कार्ड बरामदगी के बावजूद पुलिस ने दर्ज किए गए केस में धोखाधड़ी की धारा नहीं लगाई थी। जिसके चलते सचिन और सीमा को जल्द जमानत मिल गई थी। अब बुलंदशहर के अहमदगढ़ में की गई कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द पुलिस गहन जांच कर इस मामले का अधिकारिक खुलासा करेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें