फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चाचा नेहरू अस्पताल पहुंचने में सौ-सौ जोखिम

विज्ञापन
विज्ञापन
-जर्जर सड़क पर एंबुलेंस में हिचकोले खा रहे मरीज, शिकायतों पर कार्रवाई नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय पहुंचना मरीजों के लिए जोखिम भरा है। अस्पताल के बाहर बनी सड़क की बदहाल हो चुकी है। जर्जर सड़क की वजह से मरीज एंबुलेंस में हिचकोले खाते हुए आते हैं। यहां रोजाना करीब हजारों की संंख्या में मरीज दिल्ली एनसीआर समेत अन्य जगहों से अपना उपचार कराने के लिए आते है।

लोगों का कहना है कि यहां की सड़कों को कई वर्षों से नहीं बनाया गया है। सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि वह सत्ता में आते ही सड़क को नए सिरे से बनाएंगे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्होंने यहां मुड़कर भी नहीं देखा। उनका कहना है कि सड़क की खस्ता हालत होने की वजह से अस्पताल आने वाले मरीजों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते होने की वजह से एम्बुलेंस की गति धीमी हो जाती है, जिससे मरीजों का कीमती समय बर्बाद होता है। ऐसे में गंभीर हालत वाले मरीजों को झटके लगने से जान जाने का खतरा बना रहता है। अस्पताल के आसपास बनी यह सड़क न सिर्फ स्वास्थ्य सुविधा को जोड़ती है, बल्कि स्थानीय बाजारों और आवासीय क्षेत्रों को भी जोड़ने का काम करती है। इन मार्गों से होकर राहगीर गांधी नगर मार्केट, गीता कॉलोनी, आईटीओ, अक्षरधाम, नोएडा, कड़कड़ी मोड़ और गाजियाबाद की ओर रवाना होते हैं।
विज्ञापन

-
जाम और अतिक्रमण से भी परेशानी
अस्पताल के आसपास ई-रिक्शा चालकों, ऑटो चालकों और रेहड़ी पटरी वालों ने कब्जा कर लिया है। लोगों का कहना है कि वह सारा दिन यहां पर खड़े रहते हैं, जिसकी वजह से सड़क संकरी हो गई है। ऐसे में सड़कों परजाम लग जाता है। कई बार स्थिति यह हो जाती है कि इसमें एंबुलेंस भी फंस जाती है।
-
अस्पताल के बाहर सड़क टूटी होने की वजह से इलाके में जाम लग जाता है, जिसकी वजह से कई बार इसमें एंबुलेंस फंस जाती है। ऐसे में मरीजों की जान को खतरा रहता है।
विज्ञापन

जहीन, सीलमपुर।

यह सड़क कई वर्षों से ऐसे ही पड़ी हुई है। न ही इसकी मरम्मत की जा रही है और न ही इसको तोड़कर फिर से बनाया जा रहा है। ऐसे में आवाजाही करने में लोगों को परेशानी होती है।
हरीश सागर, गीता कॉलोनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें