फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सैकड़ों लोगों ने महायज्ञ में लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर सिग्मा एक में आर्य समाज की ओर से चल रहे तीन दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ में शनिवार को सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और आहुतियां डालीं। रविवार को यज्ञ का समापन होगा। यज्ञ का आयोजन प्रकृति और संस्कृति को स्वच्छ, सात्विक और संतुलित बनाने के लिए किया जा रहा है। आचार्य राजकुमार शास्त्री ने यज्ञ करने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जीवन काल में वैदिक जीवन शैली अपनाने और वेदों का अनुसरण करना चाहिए। सैकड़ों की संख्या में लोग यज्ञ स्थल पर पहुंचे और हवन कुंड में आहुति डाली। आयोजक प्रताप सिंह आर्य, उपेश आर्य, मुन्नी देवी, राजेश, रामू वर्मा, उमेश आर्य, ईश्वर पहलवान, रवि भाटी, मोहन आर्य, राकेश आदि ने यज्ञ में आहुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें