नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शिव विहार स्थित ट्रांजिट कैंप हस्तसाल के एम एंड सीडब्ल्यू सेंटर में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया। डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के जरिये हम इलाज, दवाइयां, जांच और परामर्श को लोगों के घर तक पहुंचा रहे हैं। आगामी दिनों में सैकड़ों नए केंद्र दिल्लीवासियों को समर्पित किए जाएंगे। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री विवेकानंद वृद्धजन योजना के तहत अब तक दिल्ली में 549626 आयुष्मान हेल्थ कार्ड जारी हो चुके हैं। योजना से अब तक 12980 मरीजों ने विभिन्न अस्पतालों में मुफ्त इलाज का लाभ लिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली के सभी केंद्रों में रेबीज वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक है। ब्यूरो