फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-145 के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में चालक घायल हो गया। सेक्टर-142 में सेक्टर-72 नोएडा में रहने वाले उत्कर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका भाई कुमार उद्भव अपनी बाइक पर सवार होकर 18 नवंबर को नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहा था। सेक्टर-145 फुट ओवर ब्रिज के नीचे किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर स्थिति होने पर परिजन ने सेक्टर-128 स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें