फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हंगामा: जेवर टोल पर किसान से मारपीट, भाकियू ने किया प्रदर्शन; घटना CCTV में हुई कैद

Thu, 30 Oct 2025 09:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर किसान से हाथापाई के बाद सैकड़ों किसान धरने पर बैठ गए। पुलिस ने तत्काल आरोपी टोल कर्मी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
जेवर टोल प्लाजा पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवर टोल पर बृहस्पतिवार टोल चार्ज के विवाद में मौजूद कर्मियों ने एक ग्रामीण की पिटाई कर दी। मारपीट की जानकारी पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष समेत संगठन कार्यकर्ताओं ने टोल पर धरना दे दिया। मौके पर पहुंची जेवर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक सुरक्षाकर्मी और एक टोल कर्मी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


खेरली भाव निवासी विकास मलिक अपनी कार से जेवर टोल होते हुए घर जा रहे थे। विकास ने बताया कि जेवर टोल पर मौजूद कर्मी ने उन्हें बताया कि उनका फास्ट टैग ब्लैक लिस्ट है। उन्होंने बताया कि उनके फास्ट टैग में तो पैसा पड़ा हुआ है। इसे लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। इस दौरान मौके पर आए एक टोल सुरक्षाकर्मी ने उन्हें कार पीछे लेकर फास्ट टैग रिचार्ज करने को कहा।

आरोप है कि कार पीछे लेने को लेकर दोनों ओर से बहस हुई तो टोल कर्मियों ने उनसे मारपीट कर दी। विकास ने किसान नेताओं को इस बारे में जानकारी दी तो मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष रॉबिन नागर, प्रवक्ता सुनील प्रधान समेत किसान संगठन के कई कार्यकर्ता पहुंच गए।
विज्ञापन


इस दौरान किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए मौके पर धरना दे दिया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने एक सुरक्षा कर्मी और एक टोल कर्मी को हिरासत में लिया। इस मामले में जेवर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि टोल देने को लेकर हल्का विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें