ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर संस्थापक मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा मुलासम ने रक्षा मंत्री के रूप में भारतीय सेना को मजबूत किया और सैनिकों को सम्मान दिलाया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, प्रदीप भाटी, डा महेन्द्र नागर, फकीर चंद नागर, सुधीर भाटी आदि मौजूद रहें। ब्यूरो