नई दिल्ली। रोहिणी में 12वीं की नाबालिग छात्रा पर ब्लेड से हमला करने के मामले में अमन विहार थाना पुलिस ने तीन किशोरियों को पकड़ा है। इनसे पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक़, नौ सितंबर को चार किशोरियों ने 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा पर ब्लेड से चेहरे व पीठ पर हमला कर दिया था। इस हमले में पीड़िता छात्रा के चेहरे व पीठ पर 50 से अधिक टांके लगे। पीड़ित परिवार व पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर तीन आरोपी किशोरियों की पहचान की। उसके बाद पुलिस ने एक एक कर तीनाें आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस भागी हुई एक छात्रा की तलाश में दबिश दे रही है। ब्यूरो